CG Yuva Aayog

हमसे संपर्क करें

  • सरदार वल्लभभाई पटेल अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम पिच न. 02, जी. ई. रोड, रायपुर छत्तीसगढ़ पिन: 492001 पता
  • 0771 - 2263070 फ़ोन -फैक्स न.
  • info@cgyuvaayog.com ईमेल आईडी

न्यूज़ एंड इवेंट्स

न्यूज़ एंड इवेंट्स

भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त कानून पारित, नकल और पेपर लीक पर कड़े प्रावधान
भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता के लिए सख्त कानून पारित, नकल और पेपर लीक पर कड़े प्रावधान

 छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ (लोक भर्ती एवं व्यावसायिक परीक्षाओं में अनुचित साधनों की रोकथाम) विधेयक, 2026 को पारित किया दिया। इस विधेयक के माध्यम से राज्य में आयोजित होने वाली भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं को अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।

विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि विकसित राज्य के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए यह आवश्यक है कि भर्ती परीक्षाओं की प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो। उन्होंने कहा कि इस विधेयक का उद्देश्य परीक्षा प्रणाली में अनुचित साधनों के उपयोग को पूरी तरह समाप्त करना और योग्य अभ्यर्थियों को समान अवसर प्रदान करना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि नई व्यवस्था के तहत प्रश्नपत्र लीक, फर्जी अभ्यर्थियों की भागीदारी तथा इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से नकल जैसी गतिविधियों को स्पष्ट रूप से दंडनीय अपराध घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में तीन से दस वर्ष तक की सजा और दस लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान किया गया है, जबकि संगठित अपराध के मामलों में एक करोड़ रुपये तक के जुर्माने के साथ संपत्ति जब्ती का भी प्रावधान रखा गया है।

उन्होंने कहा कि यदि कोई अभ्यर्थी नकल या अन्य अनुचित साधनों का उपयोग करते हुए पाया जाता है, तो उसका परीक्षा परिणाम निरस्त किया जाएगा और उसे एक से तीन वर्ष तक परीक्षा से प्रतिबंधित किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने यह भी बताया कि परीक्षा से जुड़ी एजेंसियों, आईटी सेवा प्रदाताओं और परीक्षा केंद्रों के प्रबंधकों को भी जवाबदेह बनाया गया है, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता की संभावना को रोका जा सके।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस कानून के तहत यह भी सुनिश्चित किया गया है कि परीक्षा से संबंधित मामलों की जांच उप निरीक्षक से नीचे के अधिकारी द्वारा नहीं की जाएगी, जिससे जांच की गुणवत्ता और विश्वसनीयता बनी रहे। आवश्यकता पड़ने पर राज्य सरकार विशेष जांच एजेंसियों को भी जांच सौंप सकेगी।
उन्होंने बताया कि यह कानून राज्य लोक सेवा आयोग, व्यापमं तथा विभिन्न शासकीय विभागों, निगमों और मंडलों द्वारा आयोजित सभी भर्ती एवं प्रवेश परीक्षाओं पर लागू होगा। इसके माध्यम से परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता बनाए रखने, अनुचित हस्तक्षेप को रोकने और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा करने का प्रयास किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस प्रकार के सख्त प्रावधानों से परीक्षा प्रक्रिया में विश्वास बढ़ेगा और योग्य अभ्यर्थियों को उनकी मेहनत के अनुरूप अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कानून राज्य में एक निष्पक्ष और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 - हर युवा को आगे बढ़ने के मिलेंगे समान अवसर
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक 2026 - हर युवा को आगे बढ़ने के मिलेंगे समान अवसर

 भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए कर्मचारी चयन मंडल का गठन
छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल विधेयक, 2026 को पारित किया गया। इस कानून के माध्यम से राज्य में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती प्रक्रिया को एकीकृत, पारदर्शी और समयबद्ध बनाने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल की स्थापना की जाएगी।

विधानसभा में विधेयक पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य के युवाओं को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुव्यवस्थित भर्ती प्रणाली उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भर्ती प्रक्रियाओं को सरल और विश्वसनीय बनाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि वर्तमान में विभिन्न विभागों में 32 हजार से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है और इसे अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए संस्थागत सुधार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई व्यवस्था के तहत भर्ती परीक्षाओं को नियमित रूप से आयोजित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन मंडल के गठन के बाद राज्य में तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी की भर्तियों के लिए नियमित परीक्षा कैलेंडर जारी किया जाएगा, जिससे अभ्यर्थियों को समयबद्ध तैयारी में सुविधा होगी। साथ ही, सभी प्रमुख परीक्षाओं को निर्धारित समय सीमा में संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में विभिन्न विभागों द्वारा अलग-अलग समय पर भर्तियां निकालने से अभ्यर्थियों को अनेक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समान योग्यता वाले पदों के लिए अलग-अलग आवेदन और चयन प्रक्रियाओं के कारण समय, संसाधन और प्रयास की अधिक आवश्यकता होती है। नई व्यवस्था से इन समस्याओं का समाधान होगा और प्रक्रिया अधिक सरल व सुव्यवस्थित बनेगी।

उन्होंने कहा कि कर्मचारी चयन मंडल विभिन्न विभागों, वैधानिक निकायों, मंडलों, प्राधिकरणों एवं अन्य संस्थानों के तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर सीधी भर्ती की चयन प्रक्रिया आयोजित करेगा। साथ ही, आवश्यकता अनुसार संयुक्त चयन परीक्षा आयोजित करने का प्रावधान भी रखा गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंडल के माध्यम से परीक्षा प्रक्रिया में एकरूपता आएगी और अभ्यर्थियों को एक समान चयन प्रणाली के आधार पर तैयारी करने का अवसर मिलेगा। इससे परीक्षा प्रबंधन में भी दक्षता बढ़ेगी और संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित होगा।
मंडल में एक अध्यक्ष और अधिकतम तीन सदस्य होंगे। इसके अतिरिक्त सचिव, परीक्षा नियंत्रक एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी भी नियुक्त किए जाएंगे। मंडल को यह अधिकार होगा कि वह चयन प्रक्रिया के संचालन के लिए आवश्यकतानुसार एजेंसियों की सेवाएं ले सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से भर्ती प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, समयबद्ध और भरोसेमंद बनेगी तथा योग्य अभ्यर्थियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर अवसर प्राप्त हो सकेंगे। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह कानून राज्य में एक सुदृढ़ और प्रभावी भर्ती प्रणाली स्थापित करने में सहायक सिद्ध होगा।

हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा- 19 से 22 फरवरी 2026  प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से साइंस कॉलेज मैदान, रायपुर छ.ग.

हिंदवी स्वराज के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित विश्व का सबसे बड़ा ऐतिहासिक महानाट्य जाणता राजा- 13 से 15 फरवरी 2026 प्रतिदिन सायं 06:00 बजे से पुलिस ग्राउंड, बिलासपुर

कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26)  Last Date: 24/02/2026
कार्यालय परिवहन आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के अंतर्गत परिवहन आरक्षक पदों की लिखित भर्ती परीक्षा (TDC26) Last Date: 24/02/2026

राज्य सेवा परीक्षा-2025 -   ऑनलाइन आवेदन  01/12/2025 से 30/12/2025
राज्य सेवा परीक्षा-2025 - ऑनलाइन आवेदन 01/12/2025 से 30/12/2025

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी
छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल का रिजल्ट जारी

Placement Camp for the Post of Apprentice (WAT) Women Apprectice Training - 200, Opperator (Male) -50 , Minimum Height- 149cm, Weight- 45kgs- Last Date: 17/12/2025
Placement Camp for the Post of Apprentice (WAT) Women Apprectice Training - 200, Opperator (Male) -50 , Minimum Height- 149cm, Weight- 45kgs- Last Date: 17/12/2025

SERVICE ADVISOR 02, TECHNICIAN (MECHANIC) 02, TEAM LEADAR 01, RELATIONSHIP MANAGER 10 POST, RECEPTIONIST 01 POST - Last Date: 15/12/2025
SERVICE ADVISOR 02, TECHNICIAN (MECHANIC) 02, TEAM LEADAR 01, RELATIONSHIP MANAGER 10 POST, RECEPTIONIST 01 POST - Last Date: 15/12/2025

SELECTION LIST - STATE SERVICE EXAM-2024 (21-11-2025) चयन सूची - राज्य सेवा परीक्षा-2024 (21-11-2025)
SELECTION LIST - STATE SERVICE EXAM-2024 (21-11-2025) चयन सूची - राज्य सेवा परीक्षा-2024 (21-11-2025)

अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिये निम्नानुसार दिशा-निर्देश हैं:-
अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के लिये निम्नानुसार दिशा-निर्देश हैं:-

अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजन
अहिल्या बाई होल्कर जी की जीवनी पर निबंध प्रतियोगिता आयोजन

सुकमा : नई राज्य खेल नीति बनाने के लिए युवाओं से लिया सुझाव - तोमर
सुकमा : नई राज्य खेल नीति बनाने के लिए युवाओं से लिया सुझाव - तोमर

दंतेवाड़ा : टाऊन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
दंतेवाड़ा : टाऊन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

बस्तर : टाऊन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन
बस्तर : टाऊन हॉल में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन

 *छत्तीसगढ़ आजतक,जगदलपुर बस्तर,07 अप्रैल 2025*

बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर में छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर के मुख्य आतिथ्य में युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन आज टाउन हॉल जगदलपुर में आयोजित किया गया, युवा से संवाद कार्यक्रम में स्कूल एवं महाविद्यालय के एनएसएस कैडेट एवं नर्सिंग कॉलेज के युवाओं ने भाग लिया, युवा संवाद कार्यक्रम में युवाओं को संबोधित करते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव, पार्षद MIC सदस्य संग्राम सिंह राणा ने युवाओं को संबोधित किया,कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष विश्वविजय तोमर ने युवाओं को संबोधित करते हुए भारत सरकार एवं राज्य सरकार की युवाओं के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी और उनसे अपेक्षा की इसमें बस्तर क्षेत्र के अनुसार जो बदलाव या सुझाव युवाओं के द्वारा दिए जाएंगे उनको युवा नीति में समाहित कर,राज्य की एक सशक्त युवा नीति तैयार की जाएगी। युवा आयोग द्वारा युवाओं को अपने विचार रखने के लिए पंपलेट वितरित किए गए, जिसमें युवाओं ने,”युवा संवाद कार्यक्रम” के तहत अपने विचार छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग को लिखित में दिए।
युवा संवाद के संक्षिप्त कार्यक्रम में सहायक संचालक खेल युवा कल्याण विभाग राजेंद्र डेकाटे,एनएसएस के राष्ट्रीय संयोजक डॉक्टर नीता बाजपेई बस्तर के एनएसएस प्रभारी पटेल नेहरू युवा केंद्र की युवा समन्वयक में अंजलि, शिक्षा विभाग के जिला क्रीड़ा अधिकारी वेद प्रकाश सोनी, चंद्रमोहन वर्मा,श्रवण साहू, कोटेश्वर नायडू,दंतेश्वरी कॉलेज की एनएसएस प्रभारी प्रिंसी दुग्गा, क्रीड़ा अधिकारी लिलेश देवांगन,आदि उपस्थित थे।
https://chhattisgarhaajtak.in/youth-dialogue-program-organized-in-town-hall/

https://bastarnews.org/news-jdp-pro-121/

हमसे संपर्क करें

फेसबुक

ट्विटर

इंस्टाग्राम

अपना महत्वपूर्ण सुझाव हमसे साझा करें